♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हर्षवर्धन चौहान परिचय एक नजर मे, मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर

राजपूत राज त्यागी                                      शिलाई : जिला सिरमौर के निर्वाचन क्षेत्र शिलाई से कांग्रेस पार्टी से छः बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार में मंत्री बनाए जाने से समूचे सिरमौर जिला में विशेष कर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ और राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

छात्र राजनीति से अब तक हर्षवर्धन चौहान का राजनीतिक सफर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कैबिनेट मंत्री हर्ष वर्धन चौहान शिलाई क्षेत्र के मस्तभोज के च्योग गांव से सबंध रखते है। चौहान का जन्म सिरमौर के नाहन में पूर्व मंत्री गुमान सिंह चौहान के घर 14 सितंबर 1964 को हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल में हुई और इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बी.ए.एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की। वे छात्र राजनीति से ही एनएसयूआई के साथ जुड़े रहे, और महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के सदस्य रहे। वर्ष 1986 से 1988 तक यह युवा कांग्रेस शिलाई के महासचिव चुने गए। वर्ष 1990-96 तक जिला सिरमौर कांग्रेस समिति के महासचिव रहे। वर्ष 1997 में राज्य कांग्रेस समिति के संयुक्त सचिव बने। वे वर्ष 2008-12 तक जिला कांग्रेस समिति सिरमौर के अध्यक्ष रहे तथा वर्ष 2003-07 तक कांग्रेस संसदीय दल के महासचिव बने और वर्ष 2005 से 2008 व 2013-2018 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रहे है।
वर्ष 1995 से 1997 तक हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड के सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त डा0 वाई.एस. परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) के सीनेट में सदस्य रहे है। 18 अप्रैल से 18 अगस्त 2005 तक राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे। इसके अतिरिक्त वर्ष 2005-07 एवं 2008 से 2012 तक यह प्राक्कलन समिति, सामान्य विकास समिति तथा याचिका समिति के अध्यक्ष भी रहे। इसी अवधि में यह विधानसभा की अन्य समितियों के सदस्य भी रहे है।
वर्ष 2013 से 2017 तक वे राज्य स्तरीय संसाधन संगठन एवं रोजगार सृजन समिति के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रहे। वर्ष 2017 में यह 13वीं विधानसभा के लिए पांचवीं बार निर्वाचित हुए। इस दौरान यह लोक लेखा, पुस्तकालय एवं सुख-साधन एवं विशेषाधिकार समितियों के सदस्य भी रहे। दिसंबर 2022 में यह 14वीं विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए और कैबिनेट मंत्री बन गए । शिलाई के विधायक हर्षवर्द्धन चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। उधर हर्षवर्धन चौहान के मंत्री बनने पर चौपाल में भी खुशी का माहौल है। सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल आई एन मैहता, चौपाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्रमोहन ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ज़िंटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000