♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बीएम नंटा तीसरी बार बने चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष

राजपूत राज त्यागी

न्यूज़ लाइव7 चौपाल ,29/04/2025 : धार्मिक कार्यों से जुड़े प्रमुख सामाजिक संगठन चूड़ेश्वर सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ,जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बीएम नंटा को फिर से अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस संगठन में पत्रकारों को भी दायित्व दिया गया है। इस संबंध में बैठक सोलन में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।                                                       27 अप्रैल को सोलन में मुख्य संरक्षक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भागमल नंटा को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रदीप ममगई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कमल को महासचिव, शिवेंद्र चंदेल को मुख्य संरक्षक, ई० जोगेंद्र चौहान को तकनीकी सलाहकार,चेत राम शर्मा को कोषाध्यक्ष,रमेश चौहान को संगठन सचिव,जातिराम चौहान, संतराम चौहान, प्रताप नेगी, सुनील शर्मा,भानू चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त महेंद्र शर्मा को स्थाई लेखा सचिव, सुरेश चौहान, प्रेरणा भारद्वाज,बलवीर शर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, प्रेम दिवान, को सयुंक्त सचिव तथा राजपूत राजेंद्र त्यागी, रत्ती राम शर्मा,भीम सिंह ठाकुर व यशपाल कपूर को प्रेस सचिव का दायित्व दिया गया है।
बता दें कि चूड़ेश्वर सेवा समिति का गठन वर्ष 2005 में हुआ है। आज इसकी कुल 57 शाखाएं है तथा पांच हजार से अधिक पंजीकृत सदस्य है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000