
हेतराम सागर बने हि0 प्र0 उच्च न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष
न्यूज़ लाइव7 ब्यूरों शिमला : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 26 अगस्त (शनिवार )को चुनाव हुए। जिसमे कल्याण संघ के 421 सदस्यों ने निकाय के अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के द्वारा हुआ। इसमें हेतराम सागर की अध्यक्ष पद पर तैनाती हुई। मालूम हुआ है कि उन्होंने यह चुनाव 113 मतो से जीता। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र पाल ठाकुर विजयी रहे। उधर संगठन के अन्य पद सर्वसम्मति से भरे गए। इनमें पुनीत शर्मा को महासचिव, अनुराधा भट्ट को संयुक्त सचिव, संजीता चौहान को प्रेस सचिव व गंगेश सूद को आयोजन सचिव तथा मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव समिति के चुनाव आयुक्त पदम् देव शर्मा(उप रजिस्टार) द्वारा उचित व निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने के लिए धन्यवाद किया।