♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मौसम विभाग का 48 घंटे में बारिश बर्फबारी का अलर्ट,आंधी तूफान की भी जताई संभावना

ब्यूरों न्यूज़ लाइव 7 शिमला 4/02/2024 : मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा और लाहुल और स्पीति में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बर्फबारी से सडक़, बिजली और पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आंधी और तूफान की वजह से पेड़ और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। पर्यटकों और आम लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में अधिक ऊंचाई तक न जाने क सलाह दी गई है। अधिक ऊंचाई और मध्यम पवर्तीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। ऐसे में वेवजह यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) उत्तर पश्चिम भारत (नॉर्थ वेस्ट इंडिया) को प्रभावित कर रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ से एक इंड्यूसर बना हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के उपर एक इंड्यूसर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में शीत लहर भी बनी रहेगी। काफी स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। इस वर्षा और हिमपात के कारण प्रदेश की जरूरी सेवा जैसे पानी, बिजली, यातायात, ट्रेफिक आदि में विवधान (डिस्टरबेंस) रहेगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी आगामी 72 घंटे के लिए अब सतर्क रहना होगा। उन्होंने यात्रियों को बारिश या बर्फबारी के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000