![](https://newslive7.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230930_214819-780x470.jpg)
जिला महिला कांग्रेस महासचिव बनाने पर जताया आभार
ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 चौपाल : हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल द्वारा मीरा मैहता को जिला शिमला महिला कांग्रेस(ग्रामीण) महासचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
जिला कांग्रेस महासचिव बनाने पर मीरा मैहता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वे बखुबी निभाएंगे। बता दें मीरा मैहता मूलतः चौपाल उपमंडल के गांव झीना की रहने वाली है।