♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शांता जनदेव को ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की कमान

शांता जनदेव को ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की कमान
ब्यूरों न्यूज़ लाइव 7शिमला : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रजनीश किमटा से चर्चा के उपरांत हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शांता जनदेव को ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि शांता जनदेव पूर्व में भी ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की अध्यक्ष रह चुकी है। ग्राम पंचायत देवत की पूर्व प्रधान रही शांता जनदेव कांग्रेस पार्टी की एक कर्मठ, जुझारू व निष्ठावान कार्यकर्ता है। संगठन के प्रति उनके कार्यों व अनुभव को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें फिर से ब्लॉक महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा तथा ब्लॉक कांग्रेस चौपाल ने आशा व्यक्त की है कि शांता जनदेव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की मजबुती के लिए क्षेत्र की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी और चौपाल विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेगी।
उन्होंने कहा कि शांता जनदेव के संगठन में लम्बे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की निवर्तमान अध्यक्ष पूनम मधाईक को पदोन्नत कर उन्हें महिला कांग्रेस जिला शिमला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल ने पूनम मधाईक द्वारा संगठन की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000