
सोलन के ममलीग में बादल फटने से 7 की मौत,मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 सोलन : जिला के अंतर्गत कंडाघाट के ममलीग में बादल फटने से भारी तबाही होने की जानकारी सामने आई है। बादल फटने से हुई इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोगों को मलबे से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मालूम हुआ है कि बादल फटने से दो घर और एक गोशाला बह गई है। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। अभी भी बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बता दें की इस दर्दनाक हादसे में रविवार रात्री रति राम व इनके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमे हरनाम का मकान पुरी तरह से नष्ट हो गया है।
मकान में 4 लोग रहते थे, वहीं रति राम के मकान में 9 लोग रहते थे। कुल 13 लोगों में से 6 लोगों को बड़ी मशकत के बाद जिंंदा निकाल लिया गया है। वहीं 7 व्यक्तियों के शव निकाले गए। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों और पुलिस चौकी सायरी के जवानो की मदद से निकाले गए मृतको की पहचान हरनाम (38), कमल किशोर (35) साल, हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12) गोरव (8),रक्षा (12) शामिल है। इस घटना में एक महिला कांता देवी की टांग टूट गई है। जिसे उपचार के लिए भेजा गया। खबर लिखें जाने तक पांच लोग बिल्कुल ठीक हैं। इसके अतिरिक्त बारिश से ग्राम पंचायत जधाणा के ईश्वर सिंह का मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया है। सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उधर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु भी संतप्त परिवारों से मिलने ममलोग पहुंचे। उन्होंने भूस्खलन में जान गंवा चुके लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।