
नेरवा के मंशराह में कार दुर्घटनाग्रस्त,1 की दुखद मौत तीन अन्य घायल
नेरवा के मंशराह में कार दुर्घटनाग्रस्त,1 की दुखद मौत तीन अन्य घायल
व्यूरो न्यूज़ लाइव 7 नेरवा :वीरवार रात लगभग दस बजे नेरूवा से 16 किलोमीटर दूर सैंज (मशराह) में एक आल्टो कार नंबर HP08a-1985 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में चार लोग स्वार थे। जिन में दो लोग कृष्ण पोटन उर्फ मिंटू गांव व डाकघर थरोच व राकेश कुमार गांव व डाकघर थरोच तथा दो बिहार के बताए जा रहे हैं । जानकारी अनुसार तीन व्यक्तियों की हालत सामान्य है और एक व्यक्ति को गम्भीर चोटे आई थी । चारों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया।
इस दुर्घटना गंभीर रूप से घायल कृष्ण पोटन उर्फ मिंटू पुत्र स्व०भगतसिंह पोटन गांव व डाकघर थरोच तहसील नेरूवा जिला शिमला उर्म 37 वर्ष की सिविल अस्पताल नेरूवा में मृत्यु हो गई ।बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीन घायल व्यक्तियों की पहचान राकेश पोटन थरोच, रूपेश(33 वर्ष),पुत्र देवीराम विहार, मनोज कुमार (32 वर्ष)पुत्र बिजली पासवान विहार के रूप में हुई है। उधर युवा कृष्ण पोटन की मौत पर विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा, पूर्व विधायक डा0 सुभाष चंद मंगलेट, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, नेरवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भिखटा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता काकू ठाकुर, चौपाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर सहित दर्जनों लोगों ने दुख प्रकट किया है।