♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा विधायक वर्मा पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण : दीपक पनाईक

ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 (12 अगस्त) शिमला :पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रवक्ता व चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलवीर सिंह वर्मा पर की गई टिप्पणी को भाजपा के जिला महासू किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक पनाईक ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि कटोरा लेकर सचिवालय में घुमने जैसे शब्द जो मंत्री ने विधायक के लिए इस्तेमाल किए है ये उनकी क्षीण मानसिकता को दर्शाते है। उनके इस बेतुके ब्यान की केवल मात्र भाजपा ही नही प्रदेश के तमाम बुद्धिजीवी लोग निंदा कर रहे है। दीपक पनाईक ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि पर इस तरह के ब्यान देना लोक तंत्र को शर्मसार करता है। जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना प्रदेश के लिए शर्मनाक है। बलवीर सिंह वर्मा केवल चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी है। उन्होंने प्रदेश के बागवानों के हित की बात पत्रकार वार्ता में कही थी। उन्होंने आम जनमानस की आवाज को बुलंद करते हुए कहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक सड़के सचारू रूप से खुली नहीं है जो बिल्कुल सही है। उन्होंने सेब बहुल सभी क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा था और इसमें मंत्री को संयम रखने की आवश्यकता थी। चूंकि विधायक आम जनता का मामला उजागर कर रहे थे। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि बलवीर सिंह वर्मा चौपाल के लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष बताने गए थे न कि अपने स्वार्थ के लिए। सभी को मालूम है कि बलवीर सिंह वर्मा गरीबों के मसीहा है। यदि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के लोगों की समस्याओं को दिल्ली में प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रख सकते है तो विधायक बलवीर सिंह वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष क्यों नही रख सकते। जिला महासू भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक पनाईक ने कहा कि भाजपा पंचायतीराज मंत्री के इस ब्यान की घोर निंदा करती है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000