♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दी सहयोग राशि 

ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 शिमला : नेरवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री रजनीश क़ीमटा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें 1.51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में दिए। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिक्टा नगर पंचायत चौपाल और नेरवा में कांग्रेस सरकार के नॉमिनेटेड पार्षद पंकज नेगी ,नरेंद्र ठाकुर, कंवर राजेंद्र सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्र नेगी तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी नरेश शर्मा भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत सहयोग के लिए सभी उपस्थित लोगों का तथा संपूर्ण नेरवा व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश आज प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में जो पुनीत कार्य नेरवा व्यापार मंडल ने किया है प्रदेश के हर नागरिक को मुश्किल की इस घड़ी मे आगे आकर आपदा राहत कोष में सहयोग करना चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित हर व्यक्ति की सहायता की जा सके।
उधर नेरवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भिखटा ने कहा कि जब भी कोई मुश्किल होती है तो व्यापार मंडल के सभी सदस्य हर संभव सहायता के लिए तैयार रहते है। वर्ष 2020 व 2021 में जब संपूर्ण प्रदेश कोरोना से जूझ रहा था तो उस समय भी नेरवा व्यापार मंडल प्रदेश व चौपाल के साथ खड़ा था।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000