♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिमाचल भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, बलवीर वर्मा व चेतन बरागटा बने प्रदेश प्रवक्ता

ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 शिमला : हिमाचल भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इसकी घोषणा की। नई कार्यकारिणी में कई कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें नौ प्रदेश उपाध्यक्ष ,तीन प्रदेश महासचिव, सात प्रदेश सचिव एक कोषाध्यक्ष व दस प्रदेश प्रवक्ता तथा एक मीडिया प्रभारी और सात प्रदेश सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसके अतिरिक्त प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए। जिनमे बंदना योगी को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष व तिलक राज को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पवन काजल, हंसराज डा0 राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर, रश्मि धर सूद, पायल वैद्य संजीव कटवाल और डॉक्टर राजीव भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि डा0 सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ-साथ विनोद कुमार,विशाल चौहान, डा0 संजय ठाकुर,नरेंद्र अत्रि, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर व मनीष चौहान प्रदेश सचिव, कमलजीत सूद प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा,महेंद्र धर्मानी,उमेश दत्त शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलवीर सिंह वर्मा,संदीपनी भारद्वाज,विवेक शर्मा, चेतन बरागटा व विनोद ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।  इतना ही नही करण नंदा को प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्यार सिंह,संजय शर्मा, अमित सूद, रजत ठाकुर विश्व चक्षु,सुधीर महाजन तथा रमा ठाकुर प्रदेश को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000