![](https://newslive7.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-03-22-52-00-81_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6-780x470.jpg)
जून माह के पहले सप्ताह में नेरवा में होगा श्री मद्भागवत कथा का आयोजन
न्यूज़ लाइव7 (विजेंद्र चौहान) : चौपाल का “हार्ट” कहे जाने वाले नेरवा में भगवती डूंडी माता की अनुकंपा व स्थानीय लोगों के सहयोग से आगामी माह 5 जून 2023 से 11जून 2023 तक राजकीय महाविद्यालय परिसर नेरवा में श्री मद भागवत पुराण(विशाल महायज्ञ) का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन को सफल बनाने के लिए नेरवा व्यापार मंडल के अतिरिक्त समस्त नेरवावासी तैयारियों में जुट गए है। सात दिवसीय श्री मद्भागवत पुराण में कथा वाचक व्यास गौरव कृष्ण गोस्वामी जो मूलतः वृंदावन के रहने वाले है वे अपनी ईश्वरीय मधुर वाणी से उपस्थित लोगों को कथा सुनाएंगे। इस सुअवसर को अपने हाथों से न जाने दें। दिव्य और अलौकिक आत्माओं का कहना है कि मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा मन का शुद्धिकरण होता है। प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए।
उधर डूंडी माता सेवा समिति नेरवा के साथ-साथ व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा व ग्राम पंचायत चंद्लोक नेरवा तथा क्षेत्र की आम जनता की ओर इस विशाल महायज्ञ में सादर आमंत्रित है।