♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नेरवा व्यापार मंडल ने की सिविल अस्पताल नेरवा के लिए अतिरिक्त (108)एंबुलेंस की मांग

ब्यूरों न्यूज़ लाइव7 : नेरवा सिविल अस्पताल के लिए एक और 108(एंबुलेंस) देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है नेरवा क्षेत्र की प्रतिकुल परिस्थितियों को देखते हुए यहां के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा ने कहा कि नेरवा सीविल अस्पताल दूरदराज की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवा रहा है। ऐसे में यदि कोई दूरदराज गांव में बीमार पड़ जाए या कोई हादसा हो जाए तो उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है,लेकिन अस्पताल में केवल एक एंबुलेंस है,यदि वह कहीं बाहर हो तो चौपाल से एंबुलेंस को मंगवाया जाता है और इंतजार में कई बार गंभीर रूप से बीमार या घायल व्यक्ति की जान तक चली जाती है।   यही वजह है कि क्षेत्रवासियों द्वारा एक ओर जहां समय समय पर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की सरकार से मांग की गई है,वहीं दूसरी ओर नेरवा के लिए यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए एक ओर 108(एंबुलेंस) देने की सरकार से मांग की गई है। ताकि दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्ति को समय रहते प्राथमिक उपचार मिल सके।

 


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000