♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप चौपाल के प्रवास पर, तैयारियों में जुटी चौपाल भाजपा

ब्यूरो न्यूज़ लाइव 7 चौपाल 22/02/2023 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप 23 व 24 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर चौपाल विधानसभा क्षेत्र में होंगे। यह जानकारी चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि चौपाल प्रवास के दौरान जहां सांसद क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनेंगे वहीं प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन विरोधी नीतियों से आम जन मानस को अवगत करवाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप के चौपाल दौरे को सफल बनाने हेतू विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र चौपाल के सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल सदस्यों के साथ साथ समस्त प्रदेश, ज़िला, मंडल व भाजपा मण्डल चौपाल के विभिन्न मोर्चों के समस्त पदाधिकारीयों व घुंड, देहा,बलसन नेरूवा, चौपाल तथा कुपवी ज़ोन के समस्त कर्मठ व निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं तथा वर्तमान व पूर्व में रहे जन-प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सभी विशिष्ट सदस्य व कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000