♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चौपाल के सरैन में दर्दनाक सड़क हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत तीन घायल।

व्यूरों न्यूज़ लाइव 7 चौपाल : क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी रुकने का नाम नही ले रहे है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर लगभग 12 बजे उपमंडल चौपाल अंतर्गत ग्राम पंचायत सरांह के समीप दोगडा नाला(डिमो) में एक स्विफ्ट कार कार संख्या सी एच01-8830 सरांह से धबास की ओर जा रही थी कि चालक के अचानक नियंत्रण खोने से गहरी खाई में जा गिरी।कार में 4 लोग सवार थे जिनमें से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान रूद्र हीमटा आयु 15 वर्ष पुत्र गोपाल हिमटा, गांव क्यारी, ग्राम पंचायत सरांह तहसील चौपाल के रूप में की गई है। जबकि घायलों में अनुज हिमटा आयु 26 वर्ष पुत्र रामलाल गांव की क्यारी, अभिषेक आयु 23 वर्ष पुत्र नरेंद्र चौहान ग्राम सरांह और अक्षय रावत आयु 24 वर्ष पुत्र मोहन रावत गांव सरकली, तहसील चौपाल जिला शिमला शामिल है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उधर एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने कहा की प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 हजार व घायलों को पांच-पांच हजार बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए।
इस दुखद हादसे पर विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा, पूर्व विधायक डा0 सुभाष चंद मंगलेट, नगर पंचायत चौपाल के उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्र मोहन ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा, भाजयुमो चौपाल के अध्यक्ष अतुल भंडारी, देवता विजट महाराज के भंडारी प्रदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत धबास परम् सिंह ठाकुर, सरैन पंचायत प्रधान नरेंद्र झरटा, लिंगज़ार पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, व बगाहर पंचायत उप प्रधान पंकज ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000