♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चार दिन के बाद मंत्रियों को आबंटित किए विभाग

राजेंद्र सिंह त्यागी                                        शिमला : मंत्रिमंडल विस्तार के चार दिन बाद बुधवार रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों का बंटवारा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम ने वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह विभाग व कार्मिक विभाग अपने पास रखा है तथा जो विभाग किसी को आबंटित नही किए गए है वे भी मुख्यमंत्री स्वं देखेंगे। इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग, परिवहन, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास रहेगा। वरिष्ठ मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पास उद्योग,संसदीय कार्य और आयुष विभाग। कर्नल धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और श्रम एवं रोजगार विभाग का दायित्व होगा। कृषि और पशुपालन विभाग का जिम्मा चंद्र कुमार के पास, रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग, वोकेशनल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिगं का भी जिम्मा होगा।
जगत सिंह नेगी को राजस्व मंत्री, बागवानी और जनजातीय विकास विभाग का जिम्मा,
अनिरूद्ध सिंह पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय, जबकि हिमाचल विधानसभा में सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण, युवा सेवा और खेल विभाग संभालेंगे।
बता दें कि 13 जनवरी को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000