♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खत्म हुआ इंतजार, सुक्खू सरकार के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

व्यूरों न्यूज़ लाइव7 शिमला : प्रदेश की जनता का इंतजार आखिर खत्म हो गया। 27 दिनों के बाद हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार मे सात विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली। आज राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सातों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सबसे पहले विधायक धनीराम शांडिल ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरे स्थान पर सबसे वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी,पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। पहली सूची में शिमला जिला को तीन मंत्री मिले हैं। मंत्रियों के तीन पद अभी फिलहाल खाली रहेंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साफ व स्वच्छ छवि के व्यक्तियों को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जो चार विधायक पहली बार मंत्री बने हैं वे सभी युवा और पढ़े लिखे हैं। सभी युवा चेहरे प्रदेश की संपूर्ण जनता की सेवा की चाह लेकर आगे बढ़ रहे है।शिमला जिला से तीन विधायकों को मंत्री पद दिए जाने पर सीएम ने कहा की पढ़े लिखे युवाओं को मेरिट के आधार पर मंत्री पद दिया गया है। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि सात लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जो जिले अभी छूट गए है कैबिनेट विस्तार में उन जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000