
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन,सौ साल की उम्र मे ली अंतिम सांस
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन,सौ साल की उम्र मे ली अंतिम सांस
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का निधन आज शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र सौ वर्ष थी। पीएम की मां हीराबेन की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मैहता अस्पताल में भर्ती करावाया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। मां के निधन से प्रधानमंत्री मोदी को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। प्रधानमंत्री ने अंतिम यात्रा पर निकली अपनी मां की अर्थी को कांधा दिया। गांधीनगर के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मां को आखरी विदाई देते हुए मोदी रो पड़े और बोले कि जब हम छोटे थे तो मां ने पड़ोस में बर्तन धोना, पानी भरना, मेहनत मजदूरी करना बहुत कष्ट उठाए है। उनके इस संघर्ष को कभी नही भुलाया जा सकता है। उधर कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री निरंतर अग्रसर है,इसी के चलते तय सीमा से होंगे प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम।
प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमितशाह, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।