♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिस तेजी से चढ़ा था मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ उसी तेजी से गिर रहा है : सुरेश कश्यप

जिस तेजी से चढ़ा था मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ उसी तेजी से गिर रहा है : सुरेश कश्यप

न्यूज़ लाइव 7 व्यूरों शिमला : हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका ग्राफ जिस तेजी से चढ़ा था उसी तेजी से गिरता चला जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसकी तुलना यदि बाजार के सेंसेक्स से की जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी, जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे तो सेंसेक्स तेजी से चढ़ा पर अब नीचे की दिशा में तेजी से गिरता दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस हाई कमान के कदावर नेता आए थे तो उन्होंने प्रदेश की जनता के मध्य जो वादे किए थे उसे हर हाल में जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि अभी तक सुक्खू का मंत्रिमंडल भी तय नहीं हो पाया है। यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कितना मजबूर और लाचार है। अपने ही विधायकों के एकीकरण में कांग्रेस के नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं जिसके चलते मंत्रिमंडल का फैसला अभी तक नही हो पाया है।
चुटकी लेते हुए कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा जनता से किए वादे तो तब पूरे हो पाएंगे जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। कांग्रेस सरकार का हाई टेंपो अब लो टेंपो बनता दिखाई दे रहा है।
गौर से देखा जाए तो अभी भी कांग्रेस के अंदर कई ग्रुप है जो अपने लोगों को सरकार में शामिल करने के प्रयास में जुटे हैं।
हिमाचल की जनता मंत्रिमंडल का बेसब्री से इंतजार कर रही है,लेकिनअभी भी मंत्रिमंडल का गठन होता दिखाई नहीं दे रहा है।
उधर कश्यप ने कहा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी काम किए थे वह जनहित में थे इसलिए कांग्रेस की सरकार एक भी निर्णय को पलट नहीं पाई है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000