♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व प्रधान भोपिंद्र ठाकुर को मातृ शोक

पूर्व प्रधान भोपिंद्र ठाकुर को मातृ शोक

व्यूरों न्यूज़ लाइव 7 चौपाल : हामल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व नम्बरदार शेर सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी तथा ग्राम पंचायत धबास के पूर्व प्रधान भोपिंद्र ठाकुर की माता के आकस्मिक निधन से हामल क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद रोज पूर्व घुटनो मे दर्द के चलते वे अपना इलाज के उद्देश्य से आईजीएमसी शिमला गए थे। जहां पर एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था और शनिवार दोपहर बाद अपने घर वापिस धबास आ रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और सांस लेने में उन्हें तकलीफ होने लगी। आनन-फानन में भोपिंद्र ठाकुर उन्हें आईजीएमसी शिमला ले गए, जहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। उनकी आयु 61 वर्ष बताई जा रही है।
उधर उनके आकस्मिक निधन पर विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा, देवता विजट महाराज के भंडारी प्रदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत धबास परम् सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य सोहन सिंह, पंचायत उप-प्रधान मोहन ठाकुर, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सीता राम ठाकुर, सहायक अभियंता जे0 आर ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान सुनील मैहता आदि ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000