♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रजनीश किमटा को फिर से प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री की कमान

कांग्रेस हाईकमान के साथ बेहतर तालमेल और मधुर सबंधों के चलते मिला यह तोहफा

राज त्यागी

News live 7 शिमला 4 जून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रजनीश किमटा पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर से उन्हें प्रदेश संगठन का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि रजनीश किमटा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के समय से संगठन का जिम्मा देख रहे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ ही प्रदेश महासचिव को भी बदल दिया जाएगा। ये पहला मौका है जब कोई महामंत्री लगातार दूसरी बार नए प्रदेश अध्यक्ष की पसंद बना हो। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाई कमान के साथ बेहतर तालमेल और मधुर सबंधों के चलते उन्हें यह तोहफा दिया गया है। इतना ही नही प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने चार कार्यकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व महासचिवों को भी प्रभार सौंप दिए है। चार कार्यकारी अध्यक्षों में हर्ष महाजन को जिला शिमला, किन्नौर, पवन काजल को मंडी विनय कुमार को लाहौल स्पीति व राजेंद्र राणा को कांगड़ा का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस मुखिया ने हाल ही में बने अन्य प्रदेश महासचिवों को भी जिम्मेवारियां सौंपी गई है। जिसके अनुसार संगठन प्रशासन एवम लेखा का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा को दिया गया है। इसके अतिरिक्त अमित पाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का राजनीतिक कामकाज देखेंगे। उधर रजनीश किमटा को फिर से प्रदेश कांग्रेस का संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर चौपालवासियों ने जहां उन्हें बधाई दी है, वहीं कांग्रेस हाई कमान का आभार भी प्रकट किया है।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000