♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा में खौफ, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लागू योजनाओं को आधे-अधूरे तरीके से कर रहे लागू : मनीष ठाकुर

भाजपा में खौफ, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लागू योजनाओं को आधे-अधूरे तरीके से कर रहे लागू : मनीष ठाकुर

व्यूरों न्यूज़ लाइव 7 शिमला : आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि वे 125 यूनिट बिजली फ़्री करेंगे, गांव के अंदर पानी फ़्री, महिलाओं का बस का किराया आधा करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी से भाजपा बुरी तरह से डरी हुई है। भाजपा में इतना ज़्यादा ख़ौफ़ है, ये आज ही पता चला। दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लागू सभी योजनाओं को इन्होंने आधे अधूरे तरीक़े से आज हिमाचल में लागू किया है। ये इन्होंने केवल हिमाचल में लागू किया है। देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है और कहीं भी ये योजनाएं लागू नहीं की। क्यों? क्योंकि इन योजनाओं को लागू करने की इनकी मंशा नहीं है। ये केवल चुनाव के पहले की घोषणायें हैं। चुनाव के बाद ये वापिस ले ली जाएगी। यदि केजरीवाल के मंडी में एक रोड शो से हिमाचल के लोगों को इतना फ़ायदा हो सकता है तो जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हिमाचल की जनता को कितना फ़ायदा होगा। ये सिर्फ़ और सिर्फ़ दिखावा है एक धोखा है, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा जनता के खून चूसने में यक़ीन रखती है जनता को सुविधाएं देने में यक़ीन नहीं रखती है। ये तो आम आदमी पार्टी का ख़ौफ़ है जिस तरह हिमाचल के लोग आम आदमी पार्टी को प्यार कर रहे है और बदलाव के लिए बेताब है, तो ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रति प्यार का ख़ौफ़ ही तो है जो इनको डरा रहा है। इस डर के कारण इन्होंने चुनाव से ठीक पहले इस तरह की ये घोषणा की है। सच्चाई तो यह है कि भाजपा चुनाव के बाद यह सारी घोषणाएं वापस ले लेगी। इसलिए प्रदेश की जनता इनके झांसे में नहीं आए। सब लोगों ने मिल कर आम आदमी पार्टी को वोट देना है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी की आहट से जनता को इतना फ़ायदा हो सकता है तो अगर आम आदमी पार्टी खुद सरकार में होगी तो जनता का कितना फ़ायदा होगा। इसलिए सभी लोग मिल कर आम आदमी पार्टी को वोट दे।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000