♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नेरवा व कुपवी अस्पताल के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर जताया आभार

नेरवा व कुपवी अस्पताल के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर जताया आभार
न्यूज़ लाइव 7 व्यूरो : चौपाल में विकास को गति देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाल ही में सिविल अस्पताल नेरवा में भवन निर्माण के लिए दो करोड़ पचास लाख 70 हजार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुपवी में भवन निर्माण के लिए 84 लाख 97 हजार रूपए की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करवाने पर चौपाल बीडीसी चेयरमैन रिंकू शर्मा, वाइस चेयरमैन कुलदीप झगटा, चौपाल प्रधान परिषद अध्यक्ष शशि चौहान, जिला परिषद सदस्या नीमा जस्टा कुपवी पंचायत समिति अध्यक्ष श्याम पवार , उपाध्यक्ष परमानंद तेगटा, प्रधान परिषद कुपवी के अध्यक्ष देवीराम शर्मा, जिला परिषद सदस्या सुरेंद्र देवी, चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा जिला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद झगटा, महामंत्री प्रताप शर्मा, वीरेंद्र वर्मा व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चौपाल के अध्यक्ष अतुल भंडारी सहित सैकड़ों लोगों ने धनराशि स्वीकृत करवाने के लिए जहां विधायक बलबीर सिंह वर्मा द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है। स्थानीय जनता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से चौपाल में स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों के लिए समय-समय पर धनराशि स्वीकृत करने के लिए चौपाल की जनता मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि नमन करती है। निर्वाचन क्षेत्र चौपाल के स्वास्थ्य व अन्य विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए स्वीकृत करवाई गई धनराशि से विकास कार्यों को और तेज गति मिलेगी इतना ही नहीं चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्व 2 करोड 25 लाख रुपए नेरवा में सिविल अस्पताल भवन निर्माण के लिए तथा 75 लाख रुपए अस्पताल स्टाफ रेजिडेंस कॉलोनी के स्वीकृत किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार एक वर्ष के भीतर नेरवा सिविल अस्पताल के लिए कुल साढे छह करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं।


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000