
शिमला के नारकंडा में हिमस्खलन की शिकार हुई कार, तीन को हल्की चोटें
न्यूज़ लाइव 7 व्यूरो : जिला के नारकंडा में बुधवार को दोपहर बाद बर्फ़ का पहाड़ अचानक पर सड़क पर आ गया। ये हिमस्खलन अपने साथ एक गाड़ी को भी ले गया। नारकंडा चौकी में सूचना मिली कि बतनाल के पास हिमस्खलन गिर गया है जिसमें एक गाड़ी न0 HP 06A -6203 चपेट में आई है। गाड़ी में तीन लोग सवार थे,इसमे चमन लाल गांव बाई डाकघर कुमारसैन,स्वीटी पुत्री चमन लाल व उनकी पोती इनाया सवार थी। जिनको हल्की चोटें आइ हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिन्हें उपचार हेतू नारकंडा हॉस्पिटल लाया गया,हालांकि उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैl