गोपाल शर्मा बने चौपाल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष
गोपाल शर्मा बने चौपाल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष
व्यूरों न्यूज़ लाइव7 : अराजपत्रित कर्मचारी महा संघ चौपाल की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में नेरवा में सम्पन्न हुई। जिसमे चौपाल संघ के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि इस से पूर्व चौपाल अराजपत्रित कर्मचारी महा संघ के अध्यक्ष श्याम ठाकुर थे। उन्होंने उपस्थित कार्यकारिणी के समक्ष अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए कहा कि व्यक्तिगत कारणों व राजपत्रित पदोन्नति के चलते वे अपने पद से इस्तीफा दे रहें है। इसके अतिरिक्त चौपाल के अध्यक्ष रहे श्याम ठाकुर ने विश्वास दिया कि भविष्य में महा संघ को यदि किसी भी तरह से उनकी जरूरत महसूस होती है तो हर समय तत्पर रहेंगे। गौरतलब रहे कि श्याम ठाकुर दस वर्षों तक अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग में कार्यरत गोपाल शर्मा को एनजीओ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। ठाकुर ने कहा कि जब तक वे चौपाल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों पर रहे एनजीओ के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला है, जिसके लिए वे उनके आभारी है।